The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सराफा व्यापारी ने रास्ते में ही कीटनाशक पीकर कर ली आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

धमतरी । जिले में सराफा व्यापारी और उसके कर्मचारी के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया था कि नाराज कर्मचारी ने रास्ते में ही कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच पायल चोरी को लेकर विवाद हुृआ था। इसके बाद कर्मचारी बाजार से लौट रहा था। उसी दौरान उसने रास्ते में अपनी जान दी है। पुलिस को उसका शव रोड किनारे पड़ा हुआ मिला था। अब मृतक के बेटे ने सराफा व्यापारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, शहर के आमापारा का रहने वाला रिसब संचेती सराफा व्यापारी है। वह जिले में घूम-घूमकर और बाजारों में जाकर सोना-चांदी बेचता है। उसके साथ रुद्री निवासी राकेश साहू 50 वर्ष भी काम करता था। राकेश रिसब के यहां बतौर कर्मचारी के रूप में काम करता था। इस बीच रिसब ने 23 नवंबर को कांकेर जिले के नरहरपुर में दुकान लगाई थी। उसी दौरान रिसब और राकेश के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद राकेश वापस धमतरी लौट रहा था। इसके बाद उसने धमतरी-नगरी रोड पर सियादेही के पास कीटनाशक पी लिया। जिससे वह बेहोश होकर रास्ते के किनारे ही पड़ा हुआ था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor