The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराब पीने के लिए पैसा नही देने पर धारदार औजार से मारा ,दो के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । शराब पीने के लिए पैसा नही देने पर एक युवक के गले में धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट धरसींवा थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक टामनलाल साहू पिता गोकुल राम उम्र 20 वर्ष निवासी यादव पारा सांकरा थाना धरसीवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रा​र्थी रविवार की रात घर आए मेहमान गोलू साहू के साथ सांकरा बाजार घूमने गया था तभी सांकरा का रहने वाला शत्रुहन उर्फ शुक और उनके साथी ने गोलू साहू को बिना कारण गाली गलौच करने लगे व प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसा मांगा नही देने पर शत्रुहन उर्फ शुक ने अपने जेब से किसी नुकीली चीज से उसके गर्दन पर वार कर भाग गया।घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने शत्रुघन उर्फ शुक और केशव के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *