The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सब्जी खरीदने गए व्यक्ति के जेब से मोबाइल चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । सब्जी खरीदने गए व्यक्ति पाकिट मारी का शिकार हो गया। किसी ने उसके जेब से मोबाइल पार कर दिया। मामले की रिपोर्ट गोलबाजार थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मोवा रायपुर निवासी लल्लू दास मानिकपुरी 46 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रविवार को सुबह 10 बजे सब्जी खरीदने शास्त्री बाजार गया था,इसी दौरान किसी ने उसके जेब से मोबाइल अनुमानित कीमत 15000 को किसी ने चोरी कर लिया।मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *