The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संभागीय ठेकेदार संघ के अध्यक्ष ने कलेक्टर से की आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत

Spread the love

रायपुर/अंबिकापुर। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत काम करने वाले लोगों को ब्लेकमेलिंग करने का काम लंबे समय से चल रहा है। आरटीआई कार्यकर्ता के नाम पर इन दनों कुछ पढ़े—लिखे गलत तत्व लोगों को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत फर्जी जानकारी परोस कर निर्माण एवं विकास कार्यों को प्रभावित कर रहे है। ज्ञातव्य है कि सरगुजा संभाग आदिवासी बहुल संभाग है। जहां पर डी के सोनी अधिवक्ता द्वारा कानून एवं आरटीआई अधिनियम में दिए गए प्रावधानों का दुरूपयोग कर जिले के कुछ विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस संबंध में संभागीय ठेकेदार के अध्यक्ष अतुल सिंह ने कलेक्टर सरगुजा को लिखित शिकायत देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ ठेकेदारों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक प्रताड़ना देकर अवैध वूसली का आरोप लगाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *