The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में महापौर ने किया तालाब गहरीकरण का भूमिपूजन साथ ही किया वृक्षारोपण

Spread the love

उदय मिश्रा की रिपोर्ट

राजनांदगांव। मंगलवार को प्रातः10 बजे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनाँदगाँव में महापौर हेमा सुदेश देशमुख द्वारा परिसर स्थित तालाब सौंदर्यीकरण हेतु भूमिपूजन किया। जिसके अंतर्गत अनेक कार्यों का समायोजन है। इस कार्य के साथ साथ महापौर एवं पुलिस अधीक्षक खान द्वारा सपत्नीक वृक्षारोपण करते हुए इसके संरक्षण के लिये वचनबद्ध भी हुए। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सहित जल विभाग प्रभारी सतीष मसीह, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती एरेवार, उप अभियंता आयुषी, CDI भदौरिया, निरीक्षक श्रवण मिश्रा, पुलत्स्य, भुआर्य, सूबेदार किशोर धमगेश, उपनिरीक्षक वर्षा शर्मा, विक्रम सिंह, गुलज़ार खान, प्रशांत राहुल सहित महिला मैत्री समूह PTS की अध्यक्षा श्रीमती खान व DPO श्रीमती संध्या शुक्ला राजपूत एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। महापौर के आगमन पर पुलिस अधीक्षक एवं संस्था के अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया व उनके आगमन और PTS के लिए किये गए कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।उदय मिश्रा, राजनांदगांव।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor