The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधायक छन्‍नी साहू ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, समय पर निर्माण के लिए भी किया निर्देशित पूरी हुई ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग, विधायक का जताया आभार

Spread the love

उदय मिश्रा की रिपोर्ट

राजनांदगांव। खुज्‍जी विधायक छन्‍नी चंदू साहू ने छुरिया क्षेत्र के ग्राम पैरिटोला-भेजराटोला-खोभा मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में ग्रामीण शामिल हुए। क्षेत्र के अन्‍य जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद थे। ग्राम पैरिटोला-भेजराटोला-खोभा के बीच 5.30 किमी लंबी सड़क निर्माण कार्य की छत्‍तीसगढ़ शासन ने स्‍वीकृति प्रदान की है। क्षेत्रवासी लंबे समय से इस सड़क निर्माण की मांग रख रहे थे। ग्रामीणों की मांग और आवाजाही में समस्‍या को देखते हुए विधायक छन्‍नी साहू ने सड़क निर्माण को लेकर प्रयास किए और अब जाकर इसके निर्माण के लिए स्‍वीकृति प्राप्‍त हुई है। विधायक छन्‍नी साहू ने यहां पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। उन्‍होंने कहा कि, ग्रामीणों की मांग पूरी हो चुकी है। जल्‍द ही यहां एक बेहतर आवाजाही के लिए गुणवत्‍तायुक्‍त सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा। उन्‍होंने इस निर्माण के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुनिश्‍चित किया जाए कि यह निर्माण समय पर पूरा हो और गुणवत्‍ता में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए विधायक का धन्‍यवाद करते हुए आभार प्रकट किया। सड़क निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रितेश जैन, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राहुल तिवारी, जिला कांग्रेस महामंत्री विपिन यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष नेहरू साहू, जिला महामंत्री चुम्मन साहू, जनपद सदस्य कन्हैया कोले, विधायक प्रतिनिधि एकनाथ सिन्हा, महामंत्री विजय साहू, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रिका वर्मा, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमलेश यादव, महामंत्री अमित अग्रवाल, मदन नेताम, जोशी लाल साहू समाज सेवी, ईश्वर साहू, कलीराम चंद्रवंशी, सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, गोपालपुर सरपंच भक्तु राम, जोधि लाल साहू, केजऊ कोर्रा, सुरेश सोरी, वासु ठाकुर, जितेंद्र मंडावी, राजकुमार साहू, रामदास मनिकपुरी, प्रेमलाल साहू, प्रीतम साहू, चतुर सिंग, लखनलाल ठाकुर, ईश्वरदास जनक, लाल उमराव चंद्रवंशी, शंकर यादव सहित अन्‍य उपस्थित रहे।उदय मिश्रा, राजनांदगांव।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor