The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

सरेंडर नक्सली को भरे बाजार से उठा ले गए माओवादी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


बीजापुर । बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक सरेंडर नक्सली का अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है कि सरेंडर नक्सली चन्नूराम माड़वी (26) गंगालूर के बाजार गया हुआ था। वहीं से माओवादियों ने मंगलवार उसका अपहरण कर लिया। चन्नूराम तीन महीने पहले ही बीजापुर पुलिस के सामने हथियार डालकर मुख्य धारा में लौट आया था। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक सरेंडर करने के बाद पिछले 2 सप्ताह से चन्नूराम माड़वी अपनी पत्नी पांडे माड़वी और बच्चों के साथ शांतिनगर में रहता था। मंगलवार को वो किसी काम से गंगालूर के बाजार चला गया था। जहां ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे गंगालूर एरिया कमेटी के माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया। जब देर शाम तक चन्नूराम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद से सरेंडर माओवादी का पता लगाया जा रहा है। चन्नूराम माड़वी सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इसने सरेंडर कर दिया था। सरेंडर नक्सली चन्नूराम माड़वी जिले के नक्सल प्रभावित गांव जप्पेमरका का रहने वाला है। सरेंडर करने के बाद परिवार के साथ इसी गांव में रह रहा था।
”संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *