Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

कार्रवाई करने पहुंची स्वास्थ्य अधिकारी से पार्षद मेघानी व समर्थकों ने की बदसलूकी

Spread the love

रायपुर। नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही और निगम का अमला राजेंद्र नगर में कार्रवाई करने पहुंचा हुआ था। इसी दौरान पार्षद सचिन मेघानी और उनके समर्थकों ने निगम कर्मचारियों और स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही के साथ बदसलूकी की । इस मामले का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में पार्षद को बिना पूछे सूचना दिए वार्ड में कार्रवाई करने पर नाराज़गी जताते देखा व सुना जा सकता है। स्वास्थ्य अधिकारी, पार्षद से यह भी कह रहीं हैं कि तू तड़ाक से बात न करें।
इसके अलावा पार्षद समर्थक भी टीम के अन्य कर्मियों पर भी अनर्गल आरोप लगाते हुए सुने जा सकते हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी निगम आयुक्त को सूचना दी कि पार्षद कार्रवाई करने से रोक रहे हैं और बदतमीजी कर रहे हैं। इस पर निगम आयुक्त ने अमले को वापस मुख्यालय बुला लिया और पार्षद को बुलाकर दोनों समझाइश दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor