The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नकाबपोश लुटेरों ने दिन-दहाड़े महिला के गले से चेन लूट कर हुए फरार,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। जिले में दिन-दहाड़े नकाबपोश लुटेरों ने प्रिंसिपल के गले से चेन लूटा और वहां से भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे लुटेरों की तलाश में जुट गई है। वारदात तारबाहर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर की है। गली नंबर 8 निवासी श्रुति गुप्ता ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में प्राचार्य हैं। रोज की तरह शाम को करीब 6 बजे वॉक पर निकली थीं। तभी स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाश आए। स्कूटी में पीछे बैठे युवक ने उनके गले में झपट्‌टा मार कर सोने की चेन लूट कर वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि ढाई तोला चेन की कीमत लगभग सवा लाख रुपये है। प्राचार्य ने तारबाहर थना मे मामला दर्ज कराई है। टीआई जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि लूट की वारदात के बाद पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची थी। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। लेकिन अभी तक लुटेरों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor