The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते लाकडाउन के अंदेशा से,गुटखा की बड़े पैमाने पर जमाखोरी – दामो में किया जा रहा है बढ़ोतरी

Spread the love

“शैलेश राजपूत की रिपोर्ट”

तिल्दा-नेवरा। प्रदेश में इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी देखी जा रहा है ,वहीं तिल्दा-नेवरा नगर में आगामी समय में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते लॉकडाउन के अंदेशा से खाद्य एवं मादक पदार्थो के जमाखोरी भी बड़े पैमाने पर किये जाने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है ,जिनका असर अभी से मादक पदार्थों के किमतो में देखी जा रही है। गुटखा जैसे मादक पदार्थों को कुछ होलसेल व्यापारी खुदरा मूल्य से डेढ गुणा ज्यादा किमतो में बेच रहे हैं। इस मामले पर संजीवनी रक्त दाता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चौहान ने विभागीय स्तर से दखल की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले सत्र के कोरोना काल के लाकडाऊन में खाद्य पदार्थों एवं मादक पदार्थो में जमाखोरों के द्वारा बेतहाशा वृद्धि किया गया था जिनके चलते खासकर निम्न वर्गों के बजट पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ा था । महंगाई की मार से आर्थिक बजट पूरी तरह चरमरा गया था ,जो कि कहा जावे तो अभी पटरी पर उतरा भी नहीं है और वर्तमान में कोरोना संक्रमण में व्यापक वृद्धि के चलते आम जनों के जेहन से आगामी समय में लाकडाऊन की सुगबुगाहट घर कर गई है । जिसका असर विशेषकर गुटखा जैसे मादक पदार्थो में दिखने लगा है । नगर के होलसेल डिलरो द्वारा मादक पदार्थों का जमाखोरी कर फुटकर व्यवसायियों को खुदरा मूल्य से डेढ गुणा दामों पर बिक्री किया जा रहा है ।तिल्दा-नेवरा नगर के बिजली आफिस के इर्द-गिर्द एवं सिंधी केम्प में गुटखा के कुछ होलसेल डीलर है जो कि मुनाफाखोरी के ताक में गुटखा जैसे मादक पदार्थों का शार्टेज बताकर फुटकर व्यवसायियों को अनाप शनाप दर में बेच रहे हैं । संजीवनी रक्त दाता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चौहान ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सक्षम विभाग से कार्रवाई की मांग किया है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor