The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश की नीतियों के कारण ही छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 2.1 जबकि राष्ट्रीय औसत 7.6 के उपर – रेखचंद जैन

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर । विधायक एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन जारी बयान में कहा की हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नीतियों के कारण ही CMIE द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर 2.1% है जबकि राष्ट्रीय औसत बेरोजगारी दर 7.6 % के उपर है जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य का बेरोजगारी दर में नीचे से चौथे स्थान पर है जबकि भाजपा शासित अन्य राज्य छत्तीसगढ़ से कहीं ऊपर हैं।उन्होंने कहा की हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ राज्य लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय परिदृश्य में अपनी अलग छाप छोड़ रहा है प्रदेश के बेरोजगार,किसान मजदूर सभी खुश है।राज्य सरकार की नीतियों के कारण ही आज हर मोर्चे पर हम बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं हमारी सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों के कारण आज छत्तीसगढ़ बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है वह चाहे स्वच्छता में पुरस्कार हो वनोपज खरीदी हो या बेरोजगारी के आंकड़े हम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor