The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 व 12 बोर्ड का रिजल्ट किया जारी,सुमन पटेल 10 वीं व 12 में रितेश साहू बने टॉपर

Spread the love


रायपुर । माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीजी बोर्ड के छात्र सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी किए हैं। सुमन पटेल 10वीं में छत्तीसगढ़ टॉपर बन गईं हैं, उन्होंने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वहीं कांकेर की सोनाली बाला ने भी टॉप किया है। वहीं 12वीं में बालोद के रितेश साहू ने टॉप किया है।
इस बार बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में हुई थी, सेंटर में आकर छात्रों ने पेपर लिखा था। इसमें करीब 6.73 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके तहत दसवीं में 3.80 लाख और बारहवीं की परीक्षा 2.93 लाख छात्रों ने दी। छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए अपने रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। सीजी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य में शीर्ष 10 स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर में घुमाने की भी घोषणा की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor