The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मंदिर का ताला तोड़कर 90 हजार के गहने पार, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना बस्ती इलाके में एक रेस्टोरेंट के अंदर स्थित मंदिर का ताला तोड़कर 90 हजार कीमत की सोने चांदी के गहने चोरी कर लेने के लिए की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गांधीनगर कालीबाड़ी रायपुर निवासी श्रीमती शशि साहू 34 वर्ष ने माना कैम्प थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है कि प्रार्थीया का माना बस्ती में आर एस रेस्टोरेंट्स एंड फैमिली ढाबा है , रेस्टोरेंट के अंदर शंकर पार्वती का मंदिर वह बनवाई है,27 अगस्त की शाम किसी ने मंदिर का ताला तोड़कर मूर्ति के गले से सोने की मंगलसूत्र नाक की नथनी तथा चांदी का कड़ा कीमत करीब 90000 रुपए को चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *