The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सक्ति में जनपद सदस्य सिदार का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन

Spread the love


”सुरेश यादव की रिपोर्ट”
जांजगीर चांपा। इस वक्त सक्ती से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां जनपद पंचायत सभागार में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में भोजन अवकाश के दौरान जनपद सदस्य अमर सिंह सिदार को दिल का दौरा पड़ गया और वे जनपद परिषर में गिर पड़े।उनके साथ मौजूद अन्य जनपद सदस्यों ने तत्काल अमर सिंह सिदार को सक्ती CHC ले कर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया अमर सिंह सिदार का अंतिम संस्कार गृह ग्राम मसनिया कला में किया जाएगा।
बता दे की स्वर्गीय अमर सिंह पूर्व में ग्राम पंचायत मसनिया के सरपंच रहे और इस पंचायत चुनाव में जनपद सदस्य के रूप में विजयी होकर बड़ी जिम्मेदारी संभाली थी। अमर सिंह के आकस्मिक निधन पर पूरा क्षेत्र गमगीन है वही जनपद पंचायत के CEO, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जितेंद्र चौहान सहित सभी जनपद सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *