The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राशन वितरण में लापरवाही तरीघाट राशन दुकान निलंबित

Spread the love

संतोष सोनकर की रिपोर्ट

राजिम। विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान तरीघाट आईडी क्रमांक 442013048 के राशन वितरण में लापरवाही की जांच ग्रामीणों की उपस्तिथि में खाद्य निरिक्षक द्वारा की गई।ज्ञात है कि यह उचित मूल्य की दुकान जागृति महिला स्व. सहायता समूह तरीघाट को आबंटित था एवं संचालित किया जा रहा था। यहां 40 राशन कार्डधारियों को पात्रता से लगभग 4.55 क्विंटल कम चांवल का वितरण किया जाना पाया गया ।जिसके कारण जागृति महिला स्व सहायता समूह को आबंटित उचित मूल्य की दुकान तरीघाट को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजिम श्री अविनाश भोई द्वारा निलंबित कर दिया गया है। राशन दुकान तरीघाट को निकटस्थ ग्रामीण सेवा सहकारी समिति कौन्दकेरा पंजीयन क्रमांक 877 शाखा कोपरा में आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor