The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश में गुरुवार को मिले 2400 कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में गुरूवार को 2400 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुर्ह है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां 752 केस सामने आए हैं। साथ ही एक मरीज की मौत भी हुई है। बता दें कि अंबेडकर अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर में पहली मौत है। दुर्ग कलेक्टर ने शुक्रवार से जिले की सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं। साथ ही किसी आयोजन में 200 से ज्यादा लोगों के शामिल होने के लिए अनुमति लेनी होगी। कांकेर में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिसमें अलग अलग कैंपों के 9 जवानों के अलावा अंतागढ़ में पदस्थ एक डॉक्टर व केवटी का एक शिक्षक शामिल है। इधर, रायपुर एम्स में 6 सीनियर और 34 इंटर्न डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले है। कोरबा रेलवे स्टेशन पर 3 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इनमें 2 रेलवे कर्मचारी और एक यात्री शामिल हैं।जांजगीर जिला अस्पताल के तीन और डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव निकले है। इनमें एमडी मेडिसिन डॉ. आलोक मंगलम, डेंटिस्ट डॉ. श्रद्धा राय और डेंटिस्ट डॉ. वसुंधरा कश्यप शामिल हैं। ये डॉक्टर मरीजों का लगातार इलाज कर रहे थे। वहीं एनैस्थिसिया स्पेशलिस्ट डॉ. एस आर बंजारे दो दिन पहले पॉजिटिव पाए गए थे। कोरो संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए 8 जनवरी को रायपुर में होने वाली स्वच्छता रैली को स्थगित कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना गाइड लाइन के पालन में आगामी आदेश तक सभी रैलियों और आम सभाओं को स्थगित किया गया है।
कोरोना की तीसरी लहर कम्यूनिटी स्प्रेड के मुहाने पर पहुंच गई है। सामान्य तौर पर 100 लोगों की जांच में 5 लोगों के पॉजिटिव आने पर माना जाता है कि संक्रमण समुदाय में फैल चुका है। छत्तीसगढ़ की औसत पॉजीटिविटी रेट 4.32 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रायपुर में तो यह दर 8.56 प्रतिशत के सर्वोच्च स्तर पर है। खास बात यह है कि संक्रमण बच्चों में तेजी से बढ़ रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *