Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान हुआ बम विस्फोट,एक की गिरफ्तारी

Spread the love

THEPOPATLAL नालंदा के सिलाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बम (पटाखा) फोड़ा गया। विस्फोट के बाद आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई। विस्फोट मंच से 15-20 फीट की दूरी पर हुआ। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को घेरे में लेते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे पहले 27 मार्च को पटना के बख्तियारपुर में नीतीश कुमार को एक युवक ने मुक्का मार दिया था।
बताया जा रहा है कि विस्फोट पटाखे में हुआ, जिसे इस्लामपुर के सत्यारगंज गांव का रहने वाला शुभम आदित्य लेकर आया था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। थाने में IB के ASP योगेश कुमार उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसके पास से माचिस की तीली और एक पटाखा बरामद हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor