The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

यात्री बस से गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश जारी

Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे यात्री बस के ड्राइवर को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुर्ग से रायपुर जा रही तिवारी ट्रेवेल्स की बस से 12 दिन पहले 15 किलो गांजा बरामद किया था। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई गई है। बस के ड्राइवर और कंडक्टर दोनों मौके से फरार हो गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबीक बस के केबिन में बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि ड्राइवर का नाम महेश पटेल है और वह रीवा के मऊ हनुमना का रहने वाला है। जबकि उसका सहयोगी राजेश यादव भी रीवा के ग्राम भट्टी निवासी है। इसके बाद दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार उनके रिश्तेदारों के यहां छापे मार रही थी। हालांकि आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे थे। इसी बीच पता चला कि राजेश उर्फ जोशी 42 वर्ष अपने घर पूर्वा कल्याणपुर भउठी पहुंचा है। इस पर पुलिस ने छापामार उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी महेश पटेल की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *