The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में हुआ लिफ्ट हादसा

Spread the love

रायपुर। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस–2, G ब्लॉक में सोमवार देर रात 10 बजे अचानक लिफ्ट गिरने से अफरा-तफरी मच गई। लिफ्ट में सवार मां-बेटी को हालांकि गंभीर चोट नहीं आई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट दरवाजा खोलने के दौरान अचानक नीचे गिर जाती है और तेज धमाके की आवाज होती है। स्थानीय निवासियों ने आरडीए पर आरोप लगाया कि सोसाइटी में लिफ्ट का मेंटेनेंस लंबे समय से सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। बताया गया कि 15 दिन पहले भी लिफ्ट टूट चुकी थी, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *