The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस अधीक्षक धमतरी ने समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की ली मिटिंग,मुख्य सचिव एवं डीजीपी महोदय द्वारा 9 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन हेतु निर्देशित किया गया

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

धमतरी। मुख्य सचिव एवं डीजीपी द्वारा कल दिनांक 9 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों का पालन हेतु आज पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समस्त राजपत्रित अधिकारियों की मिटिंग ली गई। चिटफंड कंपनी के त्वरित निराकरण करने एवं यातायात प्रबंधन ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन एवं सुधार,शराब पीकर वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही,प्रतिदिन पैदल पेट्रोलिंग, सीएसटी के मामलों में राहत राशि के संबंध में ,साइबर अपराधों के त्वरित निराकरण,एवं प्रकरण वापसी, गांजा परिवहन रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही,चाईल्ड पोर्नोग्राफी के शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही, ऑपरेशन मुस्कान, महिला अभिव्यक्ति एवं महिला शिकायतों के संबंध में त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए । लंबित अपराधों की शीघ्र निराकरण, लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही बढ़ाने एवं अन्य मुद्दों एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गए। इस मिटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल, उप पुलिस अधीक्षक जी.सी.पति, उप पुलिस अधीक्षक अजाक रागिनी तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आर. के. मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणीशंकर चंद्रा,उप पुलिस अधीक्षक बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा भावेश साव, उप पुलिस अधीक्षक महिला विरुद्ध अपराध, सारिका वैद्य एवं रक्षित निरीक्षक धमतरी के.देव राजू उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor