The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने नए छत्तीसगढ़ सदन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का लिया जायजा

Spread the love

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नई दिल्ली के द्वारका में बन रहे नए छत्तीसगढ़ सदन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा का ध्यान रखते हुये गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के निर्देश दिये। गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में छत्तीसगढ़ से आने वाले अतिथियों की सुविधा के लिए द्वारका के सेक्टर 13 में 60 करोड़ 42 लाख की लागत से नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण किया जा रहा है। इस सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आर.पी. यादव भी उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor