The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मां बम्लेश्वरी मंदिर के शिखर पर 198 किलो तांबे से बने कलश की स्थापना किया जाएगा

Spread the love

राजनांदागांव। जिले में डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के शिखर पर 198 किलो तांबे से बने कलश की गुरुवार को स्थापना की जाएगी। इस कलश पर सवा करोड़ रुपए के सोने से बना पत्तर भी लगाया गया है। कलश स्थापना के लिए पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती मंदिर में पहुंच चुके हैं। उनके सानिध्य में मां बम्लेश्वरी, श्री गणेश व श्री भैरव बाबा मंदिर के शिखर पर कलश की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा होगी। मां बम्लेश्वरी मंदिर में स्वर्ण-ताम्र कलश स्थापना के साथ अक्षरधाम की तर्ज पर करीब 12 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से नीचे बने मां बम्लेश्वरी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होगा। मंदिर पर स्थापित होने वाले 198 किलो के तांबे के कलश में 2581 ग्राम सोने का पत्तर लगाया गया है, जिसकी कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *