The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

बस का स्टेरिंग फेल होने सड़क किनारे दीवार से टकाई,40 यात्री थे सवार

Spread the love


जांजगीर—चांपा । जांजगीर जिले में बस का स्टेयरिंग फेल होने से गाड़ी सड़क किनारे चले गई। इससे गाड़ी के अंदर बैठे 40 से ज्यादा लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि बस जांजगीर जिले से कोरबा जा रही थी। चंद्रपुर से बस कोरबा जा रही थी। बस अभी कोसमन्दा गांव पहुंची थी कि अचानक रोड किनारे चले गई। पता चला है कि बस रोड किनारे पुल के एक दीवार से जा टकराई। इससे बस वहीं रुक गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। अंदर 40 से ज्यादा यात्री बैठे थे। राहत की बात ये रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई है। हादसे के बाद पता चला कि बस का स्टेयरिंग फेल हो गया था। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को भी दी गई थी। फिर जेसीबी की मदद से बस को वहां से निकाला गया।
‘संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *