The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए पांच लाख कैश और सोने के आभूषण

Spread the love

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर 5 लाख नगद और सोने के आभूषण चोरी करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक न्यू शांति नगर निवासी शिल्पा पति क्षितिज तिवारी 28 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने किराए के मकान में ताला लगाकर पति के साथ 30 दिसंबर को देहरादून घूमने गई थी। जाते वक्त घर के ताले की चाबी अपने परिचित सत्येंद्र नाथ विश्वास निवासी अनंत विहार मोवा दे दी थी। 3 जनवरी को सत्येंद्र नाथ विश्वास का बेटे ने फोन करके बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। इसकी जानकारी मिलते वह घर वापस आकर चेक की तो घर मे रखे सोने के कंगन, सोने की चैन और कैश 5 लाख रूपए गायब थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *