The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

काव्य संग्रह ‘‘छंद दर्पण’’ का किया विमोचन मुख्यमंत्री ने

Spread the love

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में श्रीमती सरोज दुबे द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘छंद दर्पण’ का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा भी उपस्थित थी। श्रीमती दुबे ने बताया कि इससे पहले भी उनकी लिखी दो बुक ‘‘सरोज की कुंडलियां’’ और ‘‘सरोज के नौ गीत’’ प्रकाशित हो चुकी है। श्रीमती सरोज गृहिणी है, उन्हें साहित्य में रुचि है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री आशीष दुबे सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor