The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दंतेश्वरी मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी और तीनों सेना के नाम पर जली जोत

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित मां दंतेश्‍वरी मंदिर में नवरात्र पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है । बता दें कि चैत्र नवरात्र में इस बार दंतेश्वरी मंदिर में जल, थल, नभ तीनों सेना के नाम की जोत भी प्रज्ज्वलित हुई, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और वाशिंगटन के एक भक्त की भी जोत जलाई गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना करने और मां के दर्शन करने के लिए लगी रही। इस बार दंतेश्वरी मंदिर में नए प्रसाद की व्यवस्था भी शुरू की गई है। महुआ लड्डू का प्रसाद भी माई जी के मंदिर में मिलेगा। हालांकि महुआ लड्डू के प्रसाद के लिए भक्तों को शुल्क चुकाना होगा, महुआ के लड्डू का प्रसाद लेना स्वेक्षिक होगा। स्थानीय स्तर पर महुआ बड़ी तादात में उपलब्ध है। अब महुआ का प्रसाद बनने से जिले को नई पहचान भी मिलेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor