The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महुआ बीनने जंगल गए पांच ग्रामीणों पर भालु ने किया हमला

Spread the love

महासमुंद । महासमुंद जिले के बागबाहरा रेंज में शनिवार सुबह महुआ बीनने गए लोगों पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे पांच ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीणों को उपचार के लिए समीपस्थ अस्पताल ले जाया गया। जहां इनका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक भदरसी निवासी कलानाथ 72 पुत्र मेघनाथ गोंड़ सुबह साढ़े पांच बजे घर से खेत जाने निकले। तभी पास स्थित जंगल से भालू निकला और उनपर पीछे से हमला कर काट कर घायल कर दिया। कलानाथ ने शोर मचाया तो घर के अन्य सदस्य लाठी डंडा लेकर निकले तब भालू जंगल की ओर भाग निकला। इसी तरह शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे बाम्हनसरा निवासी संतराम ध्रुव पुत्र गणेश राम महुआ बीनने जंगल गए थे। इसी दौरान भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जिससे उनके दाहिने हाथ मे चोट आई है। वहीं तेंदुकोना निवासी हीरासिंह 40 पुत्र हरचंद पटेल शनिवार सुबह घर से घूमने निकले जिन पर भालू ने हमला कर घायल किया तथा तेंदुकोना की ही फूलबाई 61 पत्नी लाहौर सिंह सुबह सवा पांच बजे महुआ उठा रही थी, तभी भालू ने हमला कर दिया। भालू ने महुआ बिन रहे रघुवर सिंह 60 पुत्र गोतराम यादव पर भी हमला किया। हालांकि किसी भी घटना में भालू लोगों को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा पाया। लोगों की सक्रियता से बड़ी घटना टल गई। बता दें कि छग वन कर्मचारी संघ के बैनर तले वन रक्षक वन कर्मी सभी अपनी मांगों को लेकर ​पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर हैं। वन मंत्री और पीसीसीएफ से दो बार की बातचीत हुई है। पर मांगो को पूरा करने लिखित आश्वासन नहीं मिला है, जिससे हड़ताल जारी है। हड़ताल से वन्य क्षेत्र वन्य जीवों का बुरा हाल है। लकड़ी चोर, शिकारी सभी सक्रिय हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor