कार्य विस्तार योजना विधानसभा स्तरीय जगदलपुर एवं नगरनार मंडल प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को
”सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर एवं नगरनार मंडल द्वारा गुरुवार को भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसमें कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर होने को लेकर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम कार्य विस्तार योजना विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार भाजपा कार्यालय जगदलपुर में दोपहर 1:00 बजे होने जा रहा है जिसमें प्रभारी के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुश्री लता उसेंडी उपस्थित रहेगी।
भाजपा जगदलपुर एवं नगरनार मंडल के समस्त पदाधिकारी गण, शक्ति केंद्रों के विस्तारक, शक्ति केंद्रों के प्रभारी/ सह प्रभारी, संयोजक सहसंयोजक एवं युवा मोर्चा के साइबर विस्तारक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी के दिशा निर्देश पर कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया जाना तय हुआ है।
जगदलपुर नगर एवं नगरनार मण्डल से लगभग 100 से अधिक कार्यकर्त्ता इस शिवर मे भाग लेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोहर दत्त तिवारी शैलेंद्र भदौरिया संग्राम सिंह राणा राधेश्याम पद्रे, अभय दीक्षित, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर चिंगडु राम बघेल, दयाराम बघेल, घनश्याम सेठिया प्रेम यादव, उमेश वानखेड़े, संतोष बाजपेई, योगेश शुक्ला,सतीश बाजपाई सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।