The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

देश मे बनी पहली स्‍टील स्‍लैग रोड,जाने पूरी खबर

Spread the love

THEPOPATLAL देश की पहली पूरी स्‍टील स्‍लैग की रोड बनकर तैयार हो गई है, जो अधिक मजबूत है। इतना ही नहीं, इसकी लागत भी सामान्‍य रोड के मुकाबले 30 फीसदी तक कम है। यह रोड गुजरात के सूरत में बनाई गई है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी स्‍टील स्‍लैग से सड़क निर्माण को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। नीति आयोग के निर्देश पर इस्‍पात मंत्रालय के सहयोग से सूरत के हजीरा में इस रोड का निर्माण हुआ है। सीएसआईआर-सीआरआरआई और एएमएनएस ने इस रोड का निर्माण किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor