The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalPolitics

टीएमसी के 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार, सौगात रॉय ने किया ख़ारिज

Spread the love

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार आने के बाद एक्शन का दौर जारी है। राज्य की बीजेपी सरकार अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन चला रही है, जिसमें टीएमसी के कई ऑफिस भी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद तृणमूल कांग्रेस में भगदड़ का माहौल है। चुनाव में पार्टी की हार के साथ-साथ अपनी भी सीट गंवाने वाली ममता हर ओर से मुसीबत में घिरती दिख रही हैं। एक दिन पहले ही 101 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। अब टीएमसी के 50 विधायक, 20 सांसद पाला बदलने को तैयार हैं।
पश्चिम बंगाल की बांकुड़ा सीट से बीजेपी के सांसद सौमित्र खान ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस अब अपने ही सांसदों-विधायकों के असंतोष का सामना कर रही है। ‘टीएमसी के 50 विधायक, 20 सांसद पाला बदलकर बीजेपी में आने को तैयार बैठे हैं। यह लोग कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा नेतृत्व से मंजूरी मिलते ही ये लोग बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।
सौमित्र खान ने टीएमसी नेता और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि पापियों को जेल जाना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि साल 2021 में अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर तुड़वाए थे।आज उनके घर के सामने बुल्डोजर खड़ा है। पापियों को तुरंत परिणाम भुगतना चाहिए। उनको नरक में जाना चाहिए।
गौरतलब है कि पहले लोकसभा सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। इसके बाद पार्टी के 101 पार्षदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। राज्य की अलग-अलग नगरपालिकाओं से तृणमूल के 101 पार्षदों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया है। टीएमसी ने सौमित्र खान के दावे को खारिज किया है। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। सौमित्र खान और बीजेपी गलत बात फैला रहे हैं। ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *