The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुंगेली के गुरुदयाल ने आईएफएस में 105 वां रैंक हासिल कर रचा इतिहास

Spread the love

मुंगेली जिले के ग्राम पलानसरी के होनहार युवा गुरुदयाल जांगड़े ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा में 105वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। चयन के बाद विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर कुन्दन कुमार और डीएफओ अभिनव कुमार उनके ग्राम पलानसरी स्थित निवास पहुंचे और उन्हें व उनके माता-पिता को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले गुरुदयाल ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से यह सफलता हासिल की, जिसे गांव के लोगों ने युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने उनकी उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गौरव बताते हुए ग्राम पलानसरी में 15 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की, वहीं कलेक्टर ने कहा कि यह सफलता जिले के अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगी और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित करेगी। डीएफओ ने कहा कि IFS जैसी सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी है, और गुरुदयाल को अब राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *