The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर 2 बदमाशों ने पान दुकान संचालक को मारा चाकू,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। रायपुर राजेन्द्र नगर थाना इलाके के महावीर नगर में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। 2 बदमाशों ने पान दुकान संचालक को चाकू मार दिया। चाकू के हमले से चिराग हिंदुजा के कमर के नीचे चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल,आरु और रौनक नाम के 2 बदमाश पान दुकान के संचालक से शराब पीने के लिए पैसे की मांगा कर रहे थे। पैसै नहीं देने पर दोनों ने दुकान संचालक पर चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद बदमाशों ने पान दुकान में तोड़फोड़ भी की है। पीड़ित ने इस बात की शिकायत राजेन्द्र नगर थाना पुलिस से की है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियो की तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor