Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट गौठान योजना के नाम पर जमकर हुआ भ्रष्टाचार,सरपंच-सचिव ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर की बंदरबांट

Spread the love

जगदलपुर। बस्तर जिले के बस्तर जनपद पंचायत का मुंड़ागांव जोकि नारायणपु विधानसभा क्षेत्र में आता है, वहां पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट गौठान योजना में जमकर भ्रष्टाचार सरपंच व सचिव ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर किया है।इसका प्रमाण गोठान की वजह तश्वीर है जोकि समाचार पत्र में परीलक्षित हो रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आवारा पशुओं से फसल बनाने तथा किसानों को संबल करने के लिए पूरे प्रदेश में गोठान योजना लागू किया है और इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत मुंडागांव में भी लाखों रुपए खर्च कर गोठान योजना लागू किया गया किंतु सरपंच सचिव ने इसका दोहन करते हुए सिर्फ निर्माण कार्य किया और जमकर मोटी रकम बटोरी किंतु इस योजना का लाभ ना कृषकों को मिला नहीं आवारा पशुओं को गोठान में रखा गया जिसके कारण इस स्थान का सदुपयोग नहीं हुआ। मुंडा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि यह योजना सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार का जरिया बना। सरपंच सचिवों के साथ जनपद स्तर के जनप्रतिनिधि व अधिकारी हो या जिला स्तर के अधिकारी सभी माला माल हुए और जमकर चांदी काटी गई।
बस्तर जिले में बस्तर विकासखंड के मुंड़ागांव राज्य सरकार की किरकिरी कराई जा रही है जिसकी वजह से सरकार की छिछालेदर हो रही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor