The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कहा चिट्ठीबाज

Spread the love

रायपुर । पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने राज्य सरकार पर पलटवार किया कहा है कि प्रदेश के चिट्ठीबाज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर कोरोना संक्रमण के मृतकों को चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। ऐसा कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि प्रदेश सरकार में अपने दम पर कोई भी काम करने का माद्दा नहीं है। अजय चंद्राकर ने कहा कि अपने तीन साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री बघेल अपने बूते कोई काम नहीं कर पाए हैं। प्रदेश की जनता को जो भी राहत मिली, केंद्र सरकार के सहयोग से मिली। इसके बावजूद प्रदेश सरकार और कांग्रेस ने केंद्र सरकार को सिर्फ कोसने का ही काम किया।गरीबों को आवास के लगभग 11 हजार करोड़ रुपये का प्रदेश सरकार की लापरवाही और बदनीयती से नुकसान हो गया। प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत तीन मेडिकल कालेजों का नहीं खुल पाना प्रदेश सरकार की नाकामी का प्रमाण है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *