The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्राकृतिक आपदा से पीड़ित 2 परिवारों को 4-4 लाख की स्वीकृति

Spread the love

बलौदाबाजार। प्राकृतिक आपदा से पीड़ित जिले की दो परिवारों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक परिवार के लिए 4-4 लाख की स्वीकृति कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आरबीसी 6-4 योजना के अंतर्गत प्रदान की है। लाभान्वित हितग्राहियों में रूपसिंह धु्रव ग्राम कुकुरदी तहसील बलौदाबाजार एवं तुलसीबाई ग्राम डोगरा वर्तमान पता पैजनी तहसील लवन शामिल हैं। पानी में डूबने एवं सर्प काटने से उनके निकट परिजनों की मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिए उनके खाते में स्वीकृत राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor