The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

6 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई

Spread the love

बलरामपुर। जिले में एक 6 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया है। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के मदपुर गाँव का है। मिली जानकारी के अनुसार, मदपुर गाँव निवासी आरोपी 48 वर्षीय कुंवर साय ने करीब एक साल पहले इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मासूम को घर छोड़ने के बहाने अपने गंदे इरादों को पूरा किया। जैसे ही इस बात की खबर परिजनों को लगी उन्होनें इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके करीब 1 साल के बाद अखिरकार मासूम को अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय पास्को वंदना दीपक देवांगन ने फैसला सुनाकर न्याय दिलाया। वही बच्ची के 18 वर्ष पूरा होने तक जिला प्रशासन उसे निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor