The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पाली दीपका मुख्य मार्ग फ़िर हुआ खून से लाल,ट्रेलर की ठोकर से महिला की मौत, बाल बाल बचे पति व बेटी

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा । पाली दीपका मुख्य मार्ग में ग्राम नुनेरा मुख्य मार्ग में दीपका की ओर जा रहे दो पहिया सवार जिसमे पति पत्नी बेटी सवार थे की पाली की ओर से ही आ रही ट्रेलर क्रमांक CG10AK3572 के चालक ने तेज़ गति एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन करते हुए दो पहिया सवार को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दिया दी। पहिया में सवार 26 वर्षीय वंदना कंवर ग्राम अमगाँव निवासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी । वही उसका पति संदीप कंवर और करीब 3 वर्ष की बेटी सही सलामत है। मौके पर तहसीलदार हरदी बाजार एवं थाना पाली स्टाप दल बल समेत घटना स्थल पहुंच गये थे। मृतक के शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor