Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पढ़ाई कंप्लीट कर नौकरी की तलाश में भटक रही युवती ने तंग आ कर झुली फंदे में

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। कोरबा जिले के रामपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले पोड़ीबाहर क्षेत्र में 28 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली है। युवती का शव उसके घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। करीब रात 3 बजे बड़ी बहन ने उसे फंदे से लटका देखा। जिसके बाद घर वालों को जानकारी हुई। मृतिका के पिता भगत राम पटेल ने बताया कि मतृिका राम कुमारी पटेल रोज की तरह खाना खाकर कमरे में सो रही होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वो कमरे से नहीं निकली तो कमरे में जाकर देखा गया तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। कॉलेज की पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद वो नौकरी की तलाश में थी, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। जिस कारन से तंग आ कर युवती ने आत्महत्या किया। मामले की जांच में जुटी है पुलिस।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor