The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

महादेव एप सट्टेबाज़ी, 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Spread the love

रायपुर। सीबीआई ने महादेव एप सट्टेबाजी मामले में कुल छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। भ्रष्टाचार के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। आरोपियों में असीम दास, रोहित गुलाटी, विकास छपरिया, अनिल धममानी, विशाल आहूजा और धीरज आहूजा शामिल हैं।
सीबीआई ने सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ अतिरिक्त साक्ष्य भी सीबीआई ने कोर्ट में पेश किए हैं। दूसरे महादेव एप मामले में 66 आरोपियों के खिलाफ पांच चार्जशीट दाखिल की है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि देशभर में अवैध बेटिंग पैनल चलाकर करोड़ों की कमाई की गई। अवैध कमाई को म्यूल अकाउंट्स के जरिए विदेश भेजने का आरोप है। इसके साथ ही जांच में लोक सेवकों को प्रोटेक्शन मनी देने का भी आरोप है।
गौरतलब है कि महादेव एपके प्रमोटर और सहयोगी विदेश से नेटवर्क संचालित कर रहे हैं। चार मुख्य आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। सीबीआई ने आरोपियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कराने की प्रक्रिया भी शुरू की है। एजेंसी ने कहा कि राजनीतिक और नौकरशाही संरक्षण की भी जांच जारी है। आगे भी चार्जशीट दाखिल होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *