The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी,जांच मे पुलिस जुटी

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा ।दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत जमनीपाली निवासी सूरज दास,पिता- पंचम दास 24 वर्ष ने खेत के जामुन पेड़ पर रस्सी और गमछा को जोड़ कर फांसी का फंदा बना कर फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर लिया। दर्री थाना प्रभारी पौरुष पुर्रे ने बताया कि जमनीपाली निवासी सूरज दास नामक युवक द्वारा फाँसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही दर्री थाना प्रभारी ने स्टाफ सहित घटनास्थल पहुंच कर युवक को स्थानीय लोगों की मदद से फाँसी के फंदे से नीचे उतारा गया। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है इसकी कारण अभी अज्ञात है। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *