The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रंगोली आदि स्वीप गतिविधियों से मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक, 3 से 12 दिसंबर तक चलेगा जागरूकता अभियान….

Spread the love
”बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। कोरबा जिले में मतदाताओं को मतदान का महत्व बताने और 18 साल से अधिक उम्र के सभी युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए स्वीप जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत तीन से 12 दिसंबर तक जिले में विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिले के स्वीप आइकॉन मोहम्मद जाकिर हुसैन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गायन कार्यक्रम होंगे। मोहम्मद जाकिर हुसैन तीन दिसंबर को दोपहर 12 बजे कोरबा पी.जी. कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। चार दिसंबर को दोपहर तीन बजे एनटीपीसी, सात दिसंबर को दोपहर 12 बजे कमला नेहरू महाविद्यालय और 12 दिसंबर को पाम मॉल में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में मोहम्मद हुसैन के कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही सभी महाविद्यालयों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नए मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। जिले की चिन्हांकित विद्यालय एवं महाविद्यालयों में स्वीप रंगोली और स्वीप निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। उत्कृष्ट निबंधों और रंगोली को प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार भी दिया जाएगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत अनिवार्य मतदान के लिए डिजिटल शपथ ग्रहण कार्यक्रम और विकासखण्डवार मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor