The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ का UP चुनाव में रहेगा बड़ा योगदान,BJP ने सरोज पाण्डेय को दी UP विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को यूपी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है। सरोज पांडेय को बीजेपी ने यूपी चुनाव में सह प्रभारी बनाया है। भारतीय जनता पार्टीने अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने बुधवार को पांचों चुनावी राज्यों के लिए अपने प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है.केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव के लिए सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टीम को वहां पहले ही काम पर लगा रखा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *