The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आधार कार्ड सुधारने की एवज में निर्धारित शुल्क से चार गुना अधिक राशि वसूलने पर ऑपरेटर को किया निलंबित

Spread the love

कांकेर। जिले के दुर्गुकोंदल ब्लॉक में आधार कार्ड सुधारने की एवज में निर्धारित शुल्क से चारगुना अधिक राशि वसूलने के मामले में वहाँ के ऑपरेटर पर कार्यवाही करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि दुर्गुकोंदल के भंडारडिगी ग्राम पंचायत में रायपुर से आई हुई टीम द्वारा दो दिवसीय शिविर आयोजित कर आधार कार्ड सुधारने का कार्य किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण आधार कार्ड को सुधारने के लिए शिविर में पहुँचे । इस शिविर में ग्रामीणों से आधार कार्ड सुधारने के लिए 100 से 400 रुपए शुल्क वसूला जा रहा था जिसकी जानकारी भानुप्रतापपुर एसडीएम जितेन्द्र यादव को दी गई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम साहब स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच में शिकायत को सही पाए। इसके बाद एसडीएम साहब ने तत्काल सुधार कार्य करने वाले ऑपरेटर को निलंबित कर दिया।

“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor