The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

बैंक कर्मचारियों पर 85 लाख रुपए गबन का आरोप

Spread the love

दुर्ग। ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक की दुर्ग शाखा के छह कर्मचारियों को ग्राहकों से वसूली गई 85 लाख रुपए की रकम गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बैंक के संग्रह कर्मचारियों ने 240 ग्राहकों से लोन की राशि वसूलने के बाद रकम बैंक में जमा किए बिना खुद के निजी उपयोग में खर्च कर दी। जांच में 24 मई 2024 से 24 जून 2025 के बीच कुल 84,98,940 रुपए का गबन सामने आया। मामले में कुल 10 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द होने की संभावना है। गिरफ्तार आरोपियों में लोरमी के टीकाराम पाटले, बसना के आकाश नायक, उरला के ओम प्रकाश कोसरे, दल्लीराजहरा के आर्या गोस्वामी, आदित्य नगर की रेशमा वर्मा और कोसा नगर की अंकिता पासवान शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *