The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सेम्हरतरा में 3 माताओं का हुआ पुंसवन संस्कार

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। परम पूज्य गुरुदेव व परम वन्दनीया माता के शुक्ष्म उपस्थिति और संरक्षण में आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी अभियान के तहत आज दिन सोमवार को ग्राम सेम्हरतरा में तीन गर्भवती माताओं जिनमें बिरझा बाई पति तुलसी राम साहू, योगेश्वरी पति पुनारद साहू, सुनीता पति खुमेश्वर साहू का एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ पुंसवन संस्कार सम्पन्न हुआ। जिसमें गायत्री शक्तिपीठ राजिम के माँ भगवती महिला मण्डल एवं ब्लॉक समन्वयक – सीता साहू , आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी प्रभारी एवं ट्रस्टी दीपा साहू, सावित्री साहू व चेमन लाल साहू आदि के द्वारा संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में राजिम ईकाई प्रमुख रामकुमार साहू व युवा प्रकोष्ठ जिला सहसमन्वयक संतोष कुमार साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोध बाई साहू, वार्ड पंच चंपा साहू का विशेष सहयोग रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *