The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जुआ खेलते चार लोग गिरफ्तार,52 पत्ती समेत 64,500 रुपए नगद जब्त

Spread the love
“मनीष कुमार की रिपोर्ट”

दुर्ग । नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम कंदई और माटरा के बीच पड़ने वाले खार (खेत) में कुछ लोग रोज पहुंचते हैं और जुआ खेलते हैं।जिसकी सुचना पर दुर्ग पुलिस ने छापेमारी करके खेत के बीच में जुआ खेल रहे चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 64,500 रुपए नगद और ताश की पत्ती जब्त किया है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक झा से मिली जानकारी के अनुसार यहां कई दिनों से जुए की फड़ लग रही थी। बाहर से लोग आकर यहां लाखों का दांव लगाते थे। जुआरियों के आने जाने और नशाबाजी से गांव के लोग भी परेशान थे। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने यहां छापेमारी करके कार्रवाई की। पुलिस ने जुआ खेलते हुए बेरला थाना अंतर्गत हसदा निवासी पोषण सिन्हा 32 वर्ष नंदिनी थाना अंतर्गत धिकुड़िया निवासी राजकुमार दिवाकर 55वर्ष, बेरला थाना अंतर्गत भिलौरी निवासी डिकेश विश्वकर्मा 30 वर्ष और नंदिनी थाने के खुदनी गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा 48 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 52 पत्ती ताश और 64,500 रुपये नगद रकम जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor