The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जमीन विवाद में देवर ने भाभी पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला,मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के बिरकोना में जमीन विवाद में देवर ने अपनी भाभी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मुकेश साहू जांजगीर जिले में स्थित निजी कंपनी में काम करते हैं। वे तीन दिसंबर को अवकाश पर बिरकोना स्थित घर आए हैं। मंगलवार की सुबह छह बजे उनकी मां कैलाश साहू टहलने के लिए बाहर गई थीं। जब वे लौटीं तो घर के सामने उनका देवर ओमप्रकाश अपनी पत्नी रंगदेवी के साथ खड़ा था। दोनों के हाथ में धारदार हथियार थे। कैलाश देवी के घर के सामने पहुंचते ही दोनों ने जमीन विवाद को लेकर उनसे विवाद शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर पति-पत्नी ने महिला पर हमला कर दिया। जानलेवा हमला करने के बाद पति-पत्नी भागकर अपने घर में जाकर छिप गए। मुकेश ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देकर आहत मां को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *