The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रीमियम शराब दुकान का ताला तोड़कर,एक बोतल शराब समेत नकदी 2 लाख 15 हजार रुपये की चोरी,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। रायपुर अमानाका थाना क्षेत्र के हीरापुर में प्रीमियम शराब के बंद दुकान का 08 दिसंबर की रात में चोरी की घटना को चोरों ने अनजाम दिया है। दुकान के बिक्री का 2 लाख 15 हजार रुपये काउंटर के दराज में बंद कर सुपरवाइजर और कर्मचारी रात में नौ बजे चले गए। चोरों ने दुकान का ताला आरी ब्लेड से काटकर अंदर जाकर पहले काउंटर का ताला तोड़कर उसमें रखा पूरा पैसा निकाल लिया। चोरी का पता न चले इसके लिए सीसीसीटीवी कैमरा और डीबीआर भी निकाल लिया। जाते समय चोरों ने दुकान से पीने के लिए एक बोतल शराब भी ले गए। शराब दुकान में चोरी की घटना और शहर में अन्य चोरियों का राजफाश नहीं होने से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है।
सुूबह दुकान सुपरवाइजर को दुकान का ताला टूटा होने और शटर आधा खुला होने की जानकारी आसपास के लोगों ने मोबाइल से दी। सुपरवाइजर ने दुकान में जाकर देखा तो काउंटर के दराज में रखा पूरा पैसा गायब था। शराब की बोतलों का स्टाक मिलाने पर एक बोतल कम मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और दुकान के पास जांच में ताला काटने के लिए लोहे की आरी ब्लेड मिली। इसके बाद पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *