The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रैप कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद, टिंगीपुर में शावक की मौत मेल टाइगर के शिकार से हुई

Spread the love

बिलासपुर। मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के टिंगीपुर में शावक की मौत मेल टाइगर के शिकार से हुई है। टिंगीपुर और आसपास के एरिया में लगाए गए ट्रैप कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद हुई है। इसके बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टाइगर के हमले से ही शावक की मौत हुई है। अब वन विभाग के अफसर कैमरे के मैमोरी चिप से मिले तस्वीरों का एनालिसिस कर यह पता लगा रहे हैं कि टाइगर पुराना है या फिर अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघ की संख्या बढ़ी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor