The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के 15 विधायकों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

रायपुर। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 15 विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। ये सभी विधायक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात करने आज दिल्ली पहुंचे है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी और विधायकों के बीच उत्तर प्रदेश चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।कांग्रेस ने जिन विधायकों को जिम्मेदारी दी है, उनमें वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, कसडोल विधायक शकुंतला साहू, यूडी मिंज, गुलाब कमरो, कुंवर सिंह निषाद सहित कुल 15 नाम शामिल है।बता दें कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को यूपी चुनाव के लिए चीफ आब्जर्वर बनाया है। इसके बाद से सीएम बघेल यूपी चुनाव के लिए सक्रिय है। वे प्रियंका गांधी के साथ कई सभाओं में शामिल हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *